कोंडागांव: कोंडागांव कलेक्टर ने बुधसिंह नेताम को एक साल के लिए किया जिलाबदर ।
कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी कुणाल दुदावत ने विभिन्न आपराधिक प्रकरणों में विचाराधीन बुधसिंह नेताम को एक साल के लिए जिलाबदर कर दिया है। पुलिस अधीक्षक द्वारा प्रस्तुत प्रतिवेदन अनुसार कोंडागांव के फॉरेस्ट कॉलोनी निवासी 42 वर्षीय बुधसिंग नेताम के विरुद्ध साल 2019 से आपराधिक मामले दर्ज होने बताया।