कोंडागांव: बच्चों को जिला कार्यालय सहित नारियल विकास बोर्ड एवं शासकीय रोपणी का कराया गया भ्रमण।
बच्चों को प्रशासनिक कार्यालयों एवं प्रशासन की गतिविधियों की जानकारी देने हेतु बच्चों को जिला कार्यालय के संयुक्त कार्यालय भवन का भ्रमण कराया गया। इसके अलावा कोपाबेड़ा स्थित शासकीय रोपणी में उद्यानिकी विभाग के अधिकारी लोकेश धु्रव द्वारा उद्यान विकास की जानकारी दी गयी।