कोंडागांव: ग्राम पंचायत कोकोड़ी में सड़क हादसे के दौरान एक युवक हुआ घायल, जिला अस्पताल में कराया गया भर्ती
कोंडागांव थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत कोकोड़ी में एक सड़क हादसा हुआ जिसमें एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है। 16 मई को मिली जानकारी अनुसार युवक सुकालू पोयाम पिता गागरु पोयाम उम्र 19 वर्ष अपने दोस्त को बनिया गांव से कोकोड़ी छोड़ने जा रहा था। उसी दौरान कोकोड़ी मोड में उनकी बाइक अनियंत्रित हो गई, वहीं अनियंत्रित बाइक से गिरने के चलते वह घायल हो गया।