लखीसराय: सिपाही प्रशिक्षण केंद्र, लखीसराय में प्रशिक्षु सिपाहियों को पिस्टल का प्रशिक्षण दिया गया
लखीसराय पुलिस द्वारा बुधवार अपराह्न 5:30 बजे अपने सोशल मीडिया साइट पर साझा की गई जानकारी के अनुसार सिपाही प्रशिक्षण केंद्र लखीसराय में प्रशिक्षु सिपाहियों को पिस्टल संचालन एवं सुरक्षा संबंधी प्रशिक्षण दिया गया. प्रशिक्षण के दौरान प्रशिक्षकों को पिस्टल के विभिन्न भागों की जानकारी, सुरक्षित तरीके से हथियार पकड़ने की विधि,लोडिंग अनलोडिंग की प्रक्रिया बताया गया.