खंडवा: महाराष्ट्र में फंसे 22 मजदूरों की पुलिस ने कराई सुरक्षित घर वापसी
खंडवा। खालवा थाना क्षेत्र के ग्राम आड़ाखेड़ा से करीब एक महीने पहले मजदूरी के लिए महाराष्ट्र गए 22 मजदूरों को वहां रोके जाने का मामला सामने आया था। मजदूरी की राशि नहीं मिलने के बाद कुछ मजदूर वापस लौट आए थे, जबकि 22 मजदूर ट्रैक्टर-ट्रॉली सहित महाराष्ट्र के संभाजीनगर स्थित ग्राम करमाड़ में रुक गए थे।