कुचायकोट: भठवा ओवर ब्रिज के पास उत्पाद विभाग ने 4 लीटर शराब के साथ एक ई-रिक्शा चालक को किया गिरफ्तार
गोपालगंज जिला के उत्पाद विभाग के टीम ने कुचायकोट थाना क्षेत्र के भठवा ओवर ब्रिज के समीप से एक ई रिक्शा चालक को करीब चार लीटर शराब के साथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार शराब के साथ पकड़ा गया आरोपी गोपालगंज जिला के उचकागांव थाना क्षेत्र का रहने वाला बताया जा रहा है उमेश मिश्रा। जिसकी जानकारी उत्पाद अधीक्षक और अमृतेश कुमार ने आज रविवार को दोपहर 330 बजे दी।।