कुचायकोट: विशम्भरपुर पुलिस ने विजयपुर गांव के पास से 61 लीटर शराब के साथ एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार, तीन मोटरसाइकिलें भी ज़ब्त
विशम्भरपुर थाने के पुलिस ने थाना क्षेत्र के विजयपुर गांव के समीप से 61 लीटर शराब के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इस कार्रवाई में तीन मोटरसाइकिल भी जप्त किया है। जिसकी जानकारी विशम्भरपुर थाना प्रशासन द्वारा आज रविवार को दोपहर 3 बजे दी गई। गिरफ्तार शराब के साथ पकड़ा गया आरोपी उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिला निवासी शमशादआलम बताया जा रहा है।