कुचायकोट: विशम्भरपुर थाना क्षेत्र के सिपाया बांध के पास से शराब के नशे में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया, उसे न्यायाधीश के पास भेजा गया
गोपालगंज जिला के विशम्भरपुर थाने के पुलिस ने थाना क्षेत्र के सिपाया बांध के समीप से शराब के नशे में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। जिसकी जानकारी विशम्भरपुर थाना प्रशासन द्वारा आज शनिवार को शाम 7 बजे दी गई। शराब के नशे में गिरफ्तार व्यक्ति का नाम विश्वकर्मा बताया जा रहा है। जो उत्तर प्रदेश की तरफ से आ रहा था और शराब के नशे में था।