कुचायकोट: थाना क्षेत्र के बलथरी चेक पोस्ट पर शराब तस्करी मामले में जप्त 2008 लीटर शराब का उत्पाद विभाग ने किया विनष्टीकरण
गोपालगंज जिला के उत्पाद विभाग के टीम ने शराब तस्करी मामले में जप्त करीब 2008 लीटर शराब को कुचायकोट थाना क्षेत्र के बलथरी चेक पोस्ट पर विनष्टिकरण कर दिया। जिसकी जानकारी उत्पाद अधीक्षक अमृतेश कुमार ने आज शुक्रवार को शाम 6.30 बजे दी। उन्होंने बताया कि उत्पाद विभाग के द्वारा यह कार्रवाई वरीय अधिकारी के आदेश के आलोक में किया गया।