कुचायकोट: शेरपुर गांव के पास पुलिस ने गुप्त सूचना पर 117 पीस टेट्रा पैक शराब और दो मोटरसाइकिल जब्त किए
गोपालगंज जिले के कुचायकोट थाने के पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर थाना क्षेत्र के शेरपुर गांव के समीप से 117 पीस टेट्रा पैक शराब के साथ दो मोटरसाइकिल जप्त किया है जिसकी जानकारी कुचायकोट थाना अध्यक्ष आलोक कुमार ने आज शनिवार को दोपहर 2 बजे दी। उन्होंने बताया की जप्त मोटरसाइकिल और शराब के इस मामले को पुलिस जांच पड़ताल कर रही है।।