सोरांव: सोरांव इलाके में महिला के साथ जाति सूचक शब्दों का प्रयोग व निर्वस्त्र करने का आरोप, की गई शिकायत
सोरांव थाना क्षेत्र के एक गांव में गुरुवार की शाम लगभग 4 बजे को एक महिला से मारपीट और छेड़खानी का मामला सामने आया है। पीड़िता ने आरोप लगाया है कि उन्हें जातिसूचक गालियां दी गईं, उनके कपड़े फाड़े गए और जान से मारने की धमकी भी दी गई।शिकायत में बताया गया है कि आरोपी होलागढ़ व सोरांव के हिस्ट्रीशीटर हैं। वे गौकशी जैसे कार्यों में भी संलिप्त रहे हैं ।