आबू रोड: आबूरोड में ज्वेलर्स दुकान के बाहर शॉर्ट सर्किट से लगी आग, धुआं उठता देख बाजार में मचा हड़कंप
आबूरोड शहर थाना क्षेत्र के मुख्य बाजार स्थित धोबी गली के पास उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक ज्वेलर्स की दुकान के बाहर अचानक शॉर्ट सर्किट के चलते आग लग गई। आग लगने के बाद देखते ही देखते धुएं का गुबार उठने लगा, जिससे बाजार में मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया।घटना के दौरान दुकान संचालक ने तत्परता दिखाते हुए तुरंत अग्निशामक यंत्र की मदद से आग पर काबू पा लिया।