शाहजहांपुर: थाना कांट के अमौरा गांव निवासी बुजुर्ग ने रिश्तेदार पर मकान पर कब्जा करने का लगाया आरोप, पुलिस ने दर्ज की एफआईआर
थाना कांट क्षेत्र अमौरा गांव निवासी गयादीन ने प्रार्थना पत्र देकर बताया कि बंडा थाना क्षेत्र का रहने वाला रिश्तेदार सर्वेश मेरे मकान में रहता है। आए दिन जुंआ खेलता है। मकान खाली करने के लिए करते है तो आरोपी जान से मारने की धमकी देता है। पीड़ित ने आंशका जताई है कि मेरे से कभी भी कोई घटना की जा सकती है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर एफआईआर दर्ज कर ली है।