हिमाचल की स्वास्थ्य व्यवस्था पर उठे सवाल, पहले अस्पतालों की बुनियादी सुविधाएं मजबूत करे सरकार
हिमाचल प्रदेश के अस्पतालों में डॉक्टरों, नर्सिंग स्टाफ, दवाइयों और अन्य जरूरी सुविधाओं की कमी को लेकर सवाल उठ रहे हैं। जब मरीजों को इलाज के लिए बुनियादी सुविधाओं के अभाव में परेशानी झेलनी पड़ रही है, तो ऐसे में रोबोटिक सर्जरी जैसी अत्याधुनिक स्वास्थ्य सेवाओं की घोषणाओं पर भी सवाल खड़े होना स्वाभाविक है।
कोविड काल में कठिन परिस्थितियों में सेवाएं देने वाले कोविड कर्मियों को दोबारा रोजगार में प्राथमिकता देने की मांग भी उठ रही है। जरूरत है कि सरकार पहले अस्पतालों की आधारभूत व्यवस्था और मानव संसाधन को मजबूत करे, ताकि गरीब और जरूरतमंद मरीजों को समय पर बेहतर एवं सुलभ इलाज मिल सके।
#HimachalPradesh #HealthServices #HimachalHealth #Healthcare #HospitalFacilities #HealthNews #HimachalNews #Shimla #CovidWarriors #CovidWorkers #HealthcareSystem #Himachal84TV