टैक्सी ऑपरेटरों को बड़ी राहत, 12 से 15 साल पुरानी गाड़ियों के चालान पर रोक
विधानसभा परिसर में आज प्रदेश के विभिन्न टैक्सी ऑपरेटरों के प्रतिनिधिमंडल के साथ बैठक हुई। इस दौरान ऑल इंडिया टैक्सी परमिट की फीस में कटौती, राज्य की परिधि में चलने वाली टैक्सियों की परमिट अवधि 15 वर्ष करने और ऑटोमैटिक टेस्टिंग स्टेशन स्थापित होने तक मैन्युअल पासिंग जारी रखने सहित कई मांगों पर चर्चा हुई। टैक्सी ऑपरेटरों के आग्रह पर केंद्र सरकार का अंतिम आदेश आने तक 12 से 15 वर्ष पुरानी राज्य की परिधि में चलने वाली गाड़ियों के चालान न करने का फैसला लिया गया।
#HimachalPradesh #TaxiOperators #TaxiNews #HimachalNews #TaxiPermit #BreakingNews #AssemblyNews #Himachal84TV #TransportNews #TaxiOperator