लखीसराय: भाजपा की ऐतिहासिक जीत पर पुरानी बाजार में निकला भव्य विजय जुलूस
बंगाल चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को प्राप्त प्रचंड बहुमत के उपलक्ष्य में सोमवार की संध्या 5:20 पर भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक कुमार सिंह के नेतृत्व में भव्य विजय जुलूस निकाला गया। यह विजय जुलूस छोटी दुर्गा स्थान से शहीद द्वार तक पूरे उत्साह, जोश और अनुशासन के साथ संपन्न हुआ। जुलूस में सैकड़ों की भाजपा कार्यकर्ता समर्थक शामिल हुए।