शेखपुरा: शेखपुरा जिले के सदर अस्पताल में मात्र ₹2 में मिलेगा सेनेटरी नैपकिन अस्पताल प्रबंधन ने किया उद्घाटन।
शेखपुरा जिले के सदर अस्पताल में 2 सैनिटरी पैड मशीन लगाई गई। इसका विधिवत शुभारंभ सदर अस्पताल के अस्पताल प्रबंधक धीरज कुमार ने विधिवत रूप से किया। इस संबंध में जानकारी देते हुए अस्पताल प्रबंधक ने बताया कि यह मशीन BMICL पटना के सौजन्य से अस्पताल में लगाया गया है। सेनेटरी पैड के दो मशीनों में एक लेवर रूम के पास और दूसरा आउटडोर में लगाया गया है।