शेखपुरा: नवनियुक्त एसपी ने सिरारी, चेवाड़ा एवं करंडे थाना का निरिक्षण कर दिए आवश्यक दिशा निर्देश
शेखपुरा के नवनियुक्त पुलिस अधीक्षक बलिराम कुमार चौधरी ने शनिवार को सिरारी, चेवाड़ा एवं करंडे थाना का निरिक्षण किया। इस दौरान क्षेत्र में शांति बहाल करने एवं फरार अपराधियों को गिरफ्तारी को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए।निरिक्षण के दौरान एसपी के साथ एसडीपीओ अरविन्द कुमार सिन्हा भी शामिल थे। इस दौरान उन्होंने थानों का बारीकी से मुआयना किया।