शेखपुरा: जिले के विभिन्न स्थानों से वांछित अभियुक्तों के विरुद्ध चलाए गए अभियान के दौरान 16 लोगों को किया गया गिरफ्तार
एसपी के द्वारा पदभार ग्रहण करते ही एक्टिव मोड में नजर आ रहे हैं। एसपी के द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। एसपी के द्वारा जिला अंतर्गत वांछित अभियुक्तों के विरुद्ध गिरफ्तारी अभियान चलाया गया। एसपी ने बताया कि अपराध नियंत्रण तथा वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तारी को लेकर शुक्रवार की रात्रि में विशेष छापेमारी चलाया गया। जिसमें 16 लोगों को गिरफ्तार किया गया।