शेखपुरा: उत्पाद विभाग ने जिले के तीन अलग-अलग स्थानों से शराब के मामले में तीन लोगों को किया गिरफ्तार
उत्पाद विभाग के द्वारा गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए शराब के मामले में संलिप्त तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है।जिसे मेडिकल जांच के लिए सदर अस्पताल शेखपुरा लाया गया। मेडिकल जांच के बाद उसे जेल भेजा जाएगा। उत्पाद विभाग के द्वारा केवटी से कुंदन कुमार, जमालपुर बीघा से संजय कुमार मांझी, देवले से संतोष चौधरी को गिरफ्तार किया गया।