शेखपुरा: मुरारपुर गांव से आर्म्स एक्ट सहित शराब तस्करी में फरार आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
कोरमा थाना पुलिस ने गुप्त सूचना का आधार पर मुरारपुर गांव में छापेमारी कर आर्म्स एक्ट एवं शराब तस्करी सहित कई कांडों में फरार एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान मुरारपुर निवासी गोरेलाल राम का पुत्र बद्रीनाथ राम के रूप में हुई। गिरफ्तार आरोपी को पुलिस के नेतृत्व में जेल भेजने की कार्रवाई की जा रही है। आरोपी के विरुद्ध कई मामले दर्ज हैं।