समाहरणालय पूर्णिया,
जनसंपर्क कार्यालय,
प्रेस विज्ञप्ति1452,
दिनांक 22/9/2026,
==================
पूर्णिया में जिला स्तरीय विद्यालय खेल प्रतियोगिता 2026-27 एवं खेल विकास को लेकर महत्वपूर्ण बैठक संपन्न:-
अनुमंडल पदाधिकारी (सदर) श्री विग्नेश टी. ए. (भा.प्र.से.) की अध्यक्षता में मंगलवार को एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।
इस बैठक में वार्षिक खेल कार्यक्रम के तहत जिला स्तरीय विद्यालय खेल प्रतियोगिता 2026-27 के सफल आयोजन, जिला खेल संघ के सक्रिय संचालन तथा खेल के सर्वांगीण विकास से संबंधित विषयों पर विस्तृत चर्चा हुई।
बैठक में मौजूद सदस्यों ने सदर अनुमंडल पदाधिकारी को जिले में खेल विकास की वर्तमान स्थिति से अवगत कराया। साथ ही, डी.एस.ए. (DSA) क्रीड़ा मैदान के निर्माण कार्य एवं इसके संपूर्ण संचालन व्यवस्था की विस्तृत जानकारी दी।
बैठक के मुख्य बिंदु एवं लिए गए निर्णय:-
मान्यता सम्बंधी दस्तावेज:-- अनुमंडल पदाधिकारी द्वारा सभी खेल संघों के सदस्यों को अपने-अपने खेल संघ की अधिकृत संस्था द्वारा मान्यता प्राप्त संबंधी वैध दस्तावेज जल्द से जल्द जमा करने का निर्देश दिया गया।
त्रि-स्तरीय समीक्षा बैठक का प्रस्ताव:---जिला खेल पदाधिकारी, पूर्णिया द्वारा सभी खेल संघों को निरंतर सक्रिय रखने के उद्देश्य से नियमित बैठकों का प्रस्ताव रखा गया:---
प्रत्येक 3 माह पर जिला खेल पदाधिकारी स्तर पर।
प्रत्येक 6 माह पर अनुमंडल पदाधिकारी स्तर पर।
प्रत्येक 1 वर्ष पर जिला पदाधिकारी (DM) स्तर पर।
प्रबंधन के लिए 3 सदस्यीय कमेटी:--सभी संघों के वैध कार्यकारिणी सदस्यों के सत्यापन के उपरांत 3 सदस्यों का चुनाव कराया जाएगा।
यह कमेटी खेल विकास कार्यों, प्रतियोगिता कार्यक्रमों की निगरानी करेगी तथा डी.एस.ए. मैदान पूर्णिया का सुगम प्रबंधन एवं संचालन सुनिश्चित करेगी।
इस बैठक में विभिन्न खेल संघों के अध्यक्ष, सचिव, वरीय खिलाड़ी, खेल प्रेमी, शारीरिक शिक्षा शिक्षक तथा वरीय उपसमाहर्ता-सह-जिला खेल पदाधिकारी, पूर्णिया मुख्य रूप से उपस्थित थे।
Purnia, Bihar | Sep 22, 2026