Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
News
हादसा
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
बिहार
India
जनसमस्या
कांग्रेस
चोरी
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Nitishkumar
Madhya_pradesh
Nsui
उत्तरप्रदेश
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Biharfloods
Uttarpradesh
DPROPurnea
जिला जनसंपर्क कार्यालय पूर्णिया IPRD Bihar Samrat Choudhary
Purnia, Bihar
| Sep 22, 2026
MORE NEWS
कटिहार में बाढ़ का वीडियो बनाया तो पूजा देवी को मिली धमकी! बाढ़ में बदहाल जिंदगी का वीडियो सामने लाने के बाद जनप्रतिनिधियों पर धमकाने का आरोप, वीडियो वायरल होते ही प्रशासन और जनप्रतिनिधि हरकत में आए। #Katihar #KatiharFlood #BiharFlood #PujaDevi #FloodNews #BiharNews #PurneaCentralNews #GroundReport
Purnia East, Purnia | Sep 22, 2026
समाहरणालय पूर्णिया, जनसंपर्क कार्यालय, प्रेस विज्ञप्ति:1450, दिनांक 22/9/2026, ================== जिलाधिकारी श्री अंशुल कुमार भा०प्र०से० के निर्देश पर सिविल सर्जन एवं DPM ने किया बायसी, बैसा, अमौर एवं डगरूआ स्वास्थ्य केंद्रों का औचक निरीक्षण:- जिलाधिकारी श्री अंशुल कुमार (भा०प्र०से०) के निर्देश के आलोक में मंगलवार को सिविल सर्जन पूर्णिया डॉ. प्रमोद कुमार कनौजिया एवं जिला कार्यक्रम प्रबंधक (DPM), जिला स्वास्थ्य समिति पूर्णिया द्वारा संयुक्त रूप से बायसी CHC, बैसा CHC, अमौर रेफरल अस्पताल तथा डगरूआ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण क्रम में सबसे पहले अधिकारियों ने बायसी अनुमंडल CHC का जायजा लिया। इस दौरान लेबर रूम, पैथोलॉजी लैब, दवा भंडार (ड्रग स्टोर) तथा वर्तमान में संचालित 'एनीमिया मुक्त भारत' एवं 'NCD (गैर-संचारी रोग) कार्यक्रम' की प्रगति की गहन समीक्षा की गई। सिविल सर्जन ने प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी को CHC परिसर एवं भवन की साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने का कड़ा निर्देश दिया। तत्पश्चात सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बैसा के निरीक्षण के दौरान प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी के अनुपस्थित पाए जाने पर सिविल सर्जन ने गहरा असंतोष एवं नाराजगी व्यक्त की। निरीक्षण के दौरान लेबर रूम रजिस्टर की जांच की गई तथा उच्च जोखिम गर्भावस्था (HRP) वाली महिलाओं एवं प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान (PMSMA) के तहत दी जा रही सेवाओं की जानकारी ली गई। इसके साथ ही OPD एवं ड्रग स्टोर का जायजा लेते हुए सिविल सर्जन एवं DPM ने सभी CHO तथा ANM को अवधिसमाप्त (Expired) दवाओं का जल्द से जल्द नियमानुसार सुरक्षित निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। इसके अतिरिक्त अधिकारियों ने अमौर रेफरल अस्पताल तथा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डगरूआ का भी दौरा किया। डगरूआ में निर्माणाधीन भवन के कार्य प्रगति का जायजा लिया गया तथा लेबर रूम एवं परिवार नियोजन (Family Planning) ऑपरेशनों से संबंधित अद्यतन स्थिति की समीक्षा की गई। सिविल सर्जन ने स्पष्ट किया कि स्वास्थ्य सेवाओं में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी तथा आमजन को बेहतर एवं गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराना प्रशासन की प्राथमिकता है।
Purnia, Bihar | Sep 22, 2026
समाहरणालय पूर्णिया, जनसंपर्क कार्यालय, प्रेस विज्ञप्ति1452, दिनांक 22/9/2026, ================== पूर्णिया में जिला स्तरीय विद्यालय खेल प्रतियोगिता 2026-27 एवं खेल विकास को लेकर महत्वपूर्ण बैठक संपन्न:- अनुमंडल पदाधिकारी (सदर) श्री विग्नेश टी. ए. (भा.प्र.से.) की अध्यक्षता में मंगलवार को एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में वार्षिक खेल कार्यक्रम के तहत जिला स्तरीय विद्यालय खेल प्रतियोगिता 2026-27 के सफल आयोजन, जिला खेल संघ के सक्रिय संचालन तथा खेल के सर्वांगीण विकास से संबंधित विषयों पर विस्तृत चर्चा हुई। बैठक में मौजूद सदस्यों ने सदर अनुमंडल पदाधिकारी को जिले में खेल विकास की वर्तमान स्थिति से अवगत कराया। साथ ही, डी.एस.ए. (DSA) क्रीड़ा मैदान के निर्माण कार्य एवं इसके संपूर्ण संचालन व्यवस्था की विस्तृत जानकारी दी। बैठक के मुख्य बिंदु एवं लिए गए निर्णय:- मान्यता सम्बंधी दस्तावेज:-- अनुमंडल पदाधिकारी द्वारा सभी खेल संघों के सदस्यों को अपने-अपने खेल संघ की अधिकृत संस्था द्वारा मान्यता प्राप्त संबंधी वैध दस्तावेज जल्द से जल्द जमा करने का निर्देश दिया गया। त्रि-स्तरीय समीक्षा बैठक का प्रस्ताव:---जिला खेल पदाधिकारी, पूर्णिया द्वारा सभी खेल संघों को निरंतर सक्रिय रखने के उद्देश्य से नियमित बैठकों का प्रस्ताव रखा गया:--- प्रत्येक 3 माह पर जिला खेल पदाधिकारी स्तर पर। प्रत्येक 6 माह पर अनुमंडल पदाधिकारी स्तर पर। प्रत्येक 1 वर्ष पर जिला पदाधिकारी (DM) स्तर पर। प्रबंधन के लिए 3 सदस्यीय कमेटी:--सभी संघों के वैध कार्यकारिणी सदस्यों के सत्यापन के उपरांत 3 सदस्यों का चुनाव कराया जाएगा। यह कमेटी खेल विकास कार्यों, प्रतियोगिता कार्यक्रमों की निगरानी करेगी तथा डी.एस.ए. मैदान पूर्णिया का सुगम प्रबंधन एवं संचालन सुनिश्चित करेगी। इस बैठक में विभिन्न खेल संघों के अध्यक्ष, सचिव, वरीय खिलाड़ी, खेल प्रेमी, शारीरिक शिक्षा शिक्षक तथा वरीय उपसमाहर्ता-सह-जिला खेल पदाधिकारी, पूर्णिया मुख्य रूप से उपस्थित थे।
Purnia, Bihar | Sep 22, 2026
जिला जनसंपर्क कार्यालय पूर्णिया IPRD Bihar Samrat Choudhary
Purnia, Bihar | Sep 22, 2026
जिला जनसंपर्क कार्यालय पूर्णिया IPRD Bihar
Purnia, Bihar | Sep 22, 2026
समाहरणालय पूर्णिया, जनसंपर्क कार्यालय, प्रेस विज्ञप्ति:-1449, दिनांक 22/9/2026, ================== जिला स्तरीय टीम ने किया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जलालगढ़ और हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर का औचक निरीक्षण:-- जिला पदाधिकारी महोदय के निर्देशानुसार मंगलवार को जिला स्तरीय टीम द्वारा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जलालगढ़, हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर वैसा (जलालगढ़) तथा गेहुंआ का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण टीम में जिला स्वास्थ्य समिति पूर्णिया के डॉ. अनिल कुमार शर्मा और यूनिसेफ (पूर्णिया) की डॉ. तान्या शामिल थीं। सुबह 11:30 बजे शुरू हुए इस औचक निरीक्षण के दौरान टीम ने स्वास्थ्य केंद्र में मिल रही सेवाओं, विभिन्न कार्य क्षेत्रों, आपातकालीन व्यवस्था, दवा वितरण एवं भंडारण, ओपीडी, आईपीडी, पंजीकरण काउंटर, आभा (ABHA) आईडी निर्माण तथा परिवार नियोजन परामर्श सेवाओं का बारीक से जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान पाया गया कि परिसर में नए भवन का निर्माण कार्य चल रहा है, जिसके कारण साफ-सफाई में कुछ कमियां देखी गईं। इस संदर्भ में निरीक्षण टीम ने प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी को लेबर रूम तथा पूरे परिसर में नियमित और बेहतर साफ-सफाई बनाए रखने के कड़े निर्देश दिए। जांच के समय रोस्टर के अनुसार ड्यूटी पर तैनात चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. एस.के. दास उपस्थित पाए गए।
Purnia, Bihar | Sep 22, 2026
जिला जनसम्पर्क कार्यालय, पूर्णिया पूर्णिया के जिला पदाधिकारी श्री अंशुल कुमार भा०प्र०से० द्वारा मंगलवार को वैसा प्रखंड अंतर्गत कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय, रौटा का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने विद्यालय परिसर की व्यवस्था, साफ-सफाई और छात्राओं को मिलने वाली सुविधाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के उपरांत जिलाधिकारी ने कड़े दिशा-निर्देश जारी करते हुए प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी एवं कार्यक्रम पदाधिकारी को व्यवस्था में तत्काल सुधार करने के निर्देश दिए: Information & Public Relations Department, Government of Bihar
Purnia, Bihar | Sep 22, 2026
समाहरणालय पूर्णिया, जनसंपर्क कार्यालय, प्रेस विज्ञप्ति:1448, दिनांक 22/9/2026, ================== जिला स्तरीय टीम ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, के० नगर का किया औचक निरीक्षण:- जिला पदाधिकारी श्री अंशुल कुमार भा०प्र०से० के निर्देशानुसार मंगलवार को जिला स्तरीय टीम द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC), के० नगर का औचक निरीक्षण किया गया। इस निरीक्षण टीम में जिला स्वास्थ्य समिति पूर्णिया के जिला योजना समन्वयक श्री सुधांशु शेखर एवं पीरामल स्वास्थ्य के जिला प्रबंधक श्री चंदन कुमार शामिल थे। टीम द्वारा पूर्वाहन 11:30 बजे स्वास्थ्य केंद्र पहुँचकर वहाँ उपलब्ध स्वास्थ्य सेवाओं, विभिन्न कार्य क्षेत्रों, साफ-सफाई, दवा भंडारण, आपातकालीन सेवाओं तथा अन्य प्रशासनिक व्यवस्थाओं का गहन भौतिक निरीक्षण एवं मूल्यांकन किया गया। निरीक्षण के दौरान टीम ने लेबर रूम, इमरजेंसी, ओपीडी, आईपीडी, पंजीकरण काउंटर, आभा ID निर्माण, दवा वितरण एवं परिवार नियोजन परामर्श केंद्र की कार्यप्रणाली का जायजा लिया। दोपहर 12:30 बजे तक की स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति:- ओपीडी (OPD): 135 मरीजों का पंजीकरण एवं इलाज।आभा (ABHA ID): 84 नए आभा आईडी बनाए गए। प्रसव (Delivery): 6 सफल प्रसव दर्ज। इनडोर (IPD): 13 मरीज भर्ती पाए गए। जांच के दौरान स्वास्थ्य केंद्र के विभिन्न कार्य स्थलों पर ड्यूटी रोस्टर प्रदर्शित पाया गया। रोस्टर के अनुसार चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. कुमारी गुंजन, डॉ. सुष्मिता तथा एएनएम (ANM) स्वास्थ्य केंद्र पर उपस्थित होकर मरीजों को सेवाएं दे रही थीं। सफाई व्यवस्था के मूल्यांकन में पाया गया कि लेबर रूम और परिसर की स्वच्छता संतोषजनक थी। हालाँकि, आईपीडी (IPD) वार्ड में साफ-सफाई की थोड़ी कमी पाई गई तथा निर्धारित दिन के अनुसार बेडशीट नहीं बिछी थी। इस संबंध में संबंधित कर्मियों को सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने और रोस्टर के अनुरूप रंगीन बेडशीट का प्रयोग सुनिश्चित करने का कड़ा निर्देश दिया गया। निरीक्षण दल द्वारा रिपोर्ट का विस्तृत विवरण जांच प्रतिवेदन में संलग्न कर उच्च अधिकारियों को समर्पित किया जा रहा है।
Purnia, Bihar | Sep 22, 2026