समाहरणालय पूर्णिया,
जनसंपर्क कार्यालय,
प्रेस विज्ञप्ति:-1449,
दिनांक 22/9/2026,
==================
जिला स्तरीय टीम ने किया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जलालगढ़ और हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर का औचक निरीक्षण:--
जिला पदाधिकारी महोदय के निर्देशानुसार मंगलवार को जिला स्तरीय टीम द्वारा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जलालगढ़, हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर वैसा (जलालगढ़) तथा गेहुंआ का औचक निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण टीम में जिला स्वास्थ्य समिति पूर्णिया के डॉ. अनिल कुमार शर्मा और यूनिसेफ (पूर्णिया) की डॉ. तान्या शामिल थीं।
सुबह 11:30 बजे शुरू हुए इस औचक निरीक्षण के दौरान टीम ने स्वास्थ्य केंद्र में मिल रही सेवाओं, विभिन्न कार्य क्षेत्रों, आपातकालीन व्यवस्था, दवा वितरण एवं भंडारण, ओपीडी, आईपीडी, पंजीकरण काउंटर, आभा (ABHA) आईडी निर्माण तथा परिवार नियोजन परामर्श सेवाओं का बारीक से जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान पाया गया कि परिसर में नए भवन का निर्माण कार्य चल रहा है, जिसके कारण साफ-सफाई में कुछ कमियां देखी गईं।
इस संदर्भ में निरीक्षण टीम ने प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी को लेबर रूम तथा पूरे परिसर में नियमित और बेहतर साफ-सफाई बनाए रखने के कड़े निर्देश दिए।
जांच के समय रोस्टर के अनुसार ड्यूटी पर तैनात चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. एस.के. दास उपस्थित पाए गए।
Purnia, Bihar | Sep 22, 2026