समाहरणालय पूर्णिया,
जनसंपर्क कार्यालय,
प्रेस विज्ञप्ति:1448,
दिनांक 22/9/2026,
==================
जिला स्तरीय टीम ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, के० नगर का किया औचक निरीक्षण:-
जिला पदाधिकारी श्री अंशुल कुमार भा०प्र०से० के निर्देशानुसार मंगलवार को जिला स्तरीय टीम द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC), के० नगर का औचक निरीक्षण किया गया।
इस निरीक्षण टीम में जिला स्वास्थ्य समिति पूर्णिया के जिला योजना समन्वयक श्री सुधांशु शेखर एवं पीरामल स्वास्थ्य के जिला प्रबंधक श्री चंदन कुमार शामिल थे।
टीम द्वारा पूर्वाहन 11:30 बजे स्वास्थ्य केंद्र पहुँचकर वहाँ उपलब्ध स्वास्थ्य सेवाओं, विभिन्न कार्य क्षेत्रों, साफ-सफाई, दवा भंडारण, आपातकालीन सेवाओं तथा अन्य प्रशासनिक व्यवस्थाओं का गहन भौतिक निरीक्षण एवं मूल्यांकन किया गया।
निरीक्षण के दौरान टीम ने लेबर रूम, इमरजेंसी, ओपीडी, आईपीडी, पंजीकरण काउंटर, आभा ID निर्माण, दवा वितरण एवं परिवार नियोजन परामर्श केंद्र की कार्यप्रणाली का जायजा लिया।
दोपहर 12:30 बजे तक की स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति:-
ओपीडी (OPD): 135 मरीजों का पंजीकरण एवं इलाज।आभा (ABHA ID): 84 नए आभा आईडी बनाए गए। प्रसव (Delivery): 6 सफल प्रसव दर्ज। इनडोर (IPD): 13 मरीज भर्ती पाए गए।
जांच के दौरान स्वास्थ्य केंद्र के विभिन्न कार्य स्थलों पर ड्यूटी रोस्टर प्रदर्शित पाया गया। रोस्टर के अनुसार चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. कुमारी गुंजन, डॉ. सुष्मिता तथा एएनएम (ANM) स्वास्थ्य केंद्र पर उपस्थित होकर मरीजों को सेवाएं दे रही थीं।
सफाई व्यवस्था के मूल्यांकन में पाया गया कि लेबर रूम और परिसर की स्वच्छता संतोषजनक थी। हालाँकि, आईपीडी (IPD) वार्ड में साफ-सफाई की थोड़ी कमी पाई गई तथा निर्धारित दिन के अनुसार बेडशीट नहीं बिछी थी। इस संबंध में संबंधित कर्मियों को सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने और रोस्टर के अनुरूप रंगीन बेडशीट का प्रयोग सुनिश्चित करने का कड़ा निर्देश दिया गया।
निरीक्षण दल द्वारा रिपोर्ट का विस्तृत विवरण जांच प्रतिवेदन में संलग्न कर उच्च अधिकारियों को समर्पित किया जा रहा है।
Purnia, Bihar | Sep 22, 2026