प्रतापगढ़: भदौसी गांव के वृद्ध को पुलिस बनकर धमकाकर 40 हजार रुपये लिए, अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज
अंतू थाना क्षेत्र के भदौसी निवासी सर्वेश कुमार सिंह का आरोप है कि उनके पिता रविंद्र प्रताप सिंह के मोबाइल नंबर पर 22 नवंबर को व्हाट्सएप पर काल आई कि मैं पुलिसकर्मी हूं। आपके बेटे ने हमारी वर्दी फाड़ दी है तथा हमार70 हजार रुपया भी ले लिया है। हमने उसे मारा पीटा है तथा पकड़ लिया है । 70 हजार रुपए खाते मे भेज दो। दबाव में आकर उनके पिता ने 40 हजार भेज दिया।