प्रतापगढ़: जिला कचेहरी में जूनियर बार एसोसिएशन चुनाव के परिणाम घोषित, भानू सिंह बने अध्यक्ष और विवेक त्रिपाठी बने महामंत्री
जिला कचेहरी में हुए जूनियर बार एसोसिएशन चुनाव का परिणाम शनिवार दोपहर 3 बजे घोषित कर दिया गया। अध्यक्ष पद के प्रत्याशी भानू सिंह अपने निकटतम प्रतिद्वंदी करुणा शंकर को 79 मतों से मात दिया जबकि महामंत्री पद के प्रत्याशी विवेक त्रिपाठी 175 वोट से चुनाव जीतकर महामंत्री बने।