प्रतापगढ़: खरवई गांव में घर के बगल से निकला अजगर, वन विभाग ने पकड़ कर ले गए
प्रतापगढ़ जनपद के खरवई गांव में रेलवे लाइन के बग़ल स्थित राम चंद्र तिवारी के घर के बग़ल अजगर निकला दिखाई दिया। जिसे देखकर घर के लोग भयभीत हो गए। घर के बग़ल सूखी लकड़ियां रखी हुई थी। उसी लकड़ी के ढेर में वह छिप गया। सूचना पर वन विभाग के हरिशंकर पांडेय,शिव बहादुर सिंह तथा विपिन तिवारी शनिवार के शाम 4 बजे मौके पर पहुंच कर लकड़ी के ढेर को बगल किया।