प्रतापगढ़: नरैना गांव के समीप डीजे चालक ने बुलेट को मारी टक्कर, तीन लोग हुए घायल
कटैया गांव के रहने वाले विजय बहादुर शुक्रवार को परिवार क़ी उषा देवी और गुंजन देवी के साथ बुलेट मोटरसाइकिल से अंतू नगर पंचायत मे निमंत्रण गए हुए थे। वह लोग निमंत्रण से घर वापस आ रहे थे। वापस आते समय अंतू क्षेत्र के नरैना गांव के समीप तेज रफ्तार जा रहे डीजे वाहन चालक ने उनकी बुलेट में टक्कर मार दी। जिससे बुलेट पर सवार तीनों लोग सड़क पर गिरकर घायल हो गए।