प्रतापगढ़: चिलबिला के पास अयोध्या-प्रयागराज राष्ट्रीय राजमार्ग पर लगा भीषण जाम, राहगीर हुए परेशान
चिलबिला के पास प्रयागराज अयोध्या राष्ट्रीय राजमार्ग पर शनिवार शाम करीब 6:00 बजे भीतर जाम लग गया। जिसकी वजह से राहगीरों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। यातायात माह में भी यातायात व्यवस्था पूरी तरीके से ध्वस्त नजर आ रही है। राहगीरों ने जाम लगने की सूचना पुलिस के आला अफसर को दिया जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद जाम को हटाया।