प्रतापगढ़: बीरापुरखुर्द गांव में भूमिधरी में दबंगई के बल रास्ता बनवाने का आरोप, शिकायत उच्च अधिकारियों से की गई
बीरापुरखुर्द गांव निवासी चित्रसेन पुत्र त्रिभुवन चौरसिया ने एसडीएम को शिकायती पत्र देकर आरोप लगाया है कि उसकी भूमिधरी में विपक्षी दबंगई के बल सहन दरवाजे तक रास्ता बनवा लिए हैं। आरोप है कि विरोध करने पर विपक्षी आमादा फौजदारी हो जाते हैं। मामले की शिकायत पीड़ित ने एसडीएम से करते हुए कार्रवाई की मांग की है। शिकायत पर एसडीएम ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं।