#पंचायतीराज_चुनाव_2026
#महाविद्यालयों_और_विद्यालयों_में ‘एक खेल लोकतंत्र के नाम’ #गतिविधि_से_मतदाता_जागरूकता____
#पंचायतीराज आम चुनाव-2026 के मद्देनजर जिले में मतदाता जागरूकता बढ़ाने के लिए शिक्षण संस्थानों में विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं। इसी क्रम में ‘एक खेल लोकतंत्र के नाम’ गतिविधि के तहत शुक्रवार को जिले के महाविद्यालयों एवं राजकीय विद्यालयों में विद्यार्थियों ने भाग लेकर मतदान के महत्व और लोकतांत्रिक सहभागिता का संदेश दिया।
#जिला स्वीप कोऑर्डिनेटर धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि कामां स्थित राजकीय महाविद्यालय, राजकीय कन्या महाविद्यालय एवं राजकीय कृषि महाविद्यालय में इस गतिविधि का आयोजन किया गया। वहीं, कुम्हेर ब्लॉक के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय अस्तावन में निर्वाचन साक्षरता क्लब के तहत ‘एक खेल लोकतंत्र के नाम’ गतिविधि आयोजित हुई। लाल मनोहर लाल खंडेलवाल राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय, डीग की छात्राओं ने भी इस गतिविधि के माध्यम से मतदाता जागरूकता का संदेश दिया।
उन्होंने बताया कि कुम्हेर ब्लॉक के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय इंदू तथा पहाड़ी ब्लॉक के महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय कठोल में भी विद्यार्थियों ने ‘एक खेल लोकतंत्र के नाम’ गतिविधि में भाग लिया। इन आयोजनों के माध्यम से विद्यार्थियों को खेल गतिविधियों के साथ मतदाता जागरूकता से जोड़ने तथा लोकतांत्रिक प्रक्रिया में सहभागिता के महत्व का संदेश प्रसारित करने का प्रयास किया गया। शिक्षण संस्थानों में आयोजित इन गतिविधियों से विद्यार्थियों के माध्यम से मतदाता शिक्षा एवं निर्वाचक सहभागिता के संदेश को व्यापक स्तर तक पहुंचाने पर जोर दिया गया।