भागलपुर, 23 जून 2026. भागलपुर के समीक्षा भवन में जिला दण्डाधिकारी श्रीमती अलंकृता पांडे की अध्यक्षता में मोहर्रम पर्व को लेकर जिला शांति समिति की बैठक आयोजित की गई।
इस अवसर पर वरीय पुलिस अधीक्षक श्री प्रमोद कुमार, पुलिस अधीक्षक नवगछिया श्री वैभव शर्मा (ऑनलाइन उपस्थिति) नगर पुलिस अधीक्षक श्री अखिलेश झा, नगर आयुक्त किसलय कुशवाहा उपस्थित थे।
जिला शांति समिति के सदस्यों द्वारा बताया गया कि भागलपुर में 24 जून से ही मुहर्रम त्योहार शुरू हो जाएगा। 24 जून को रात्रि से चौकी का निकाला जाएगा और 26 जून को सुन्नी समुदाय द्वारा विभिन्न स्थलों से अखाड़ा निकाला जायेगा जो सराय, किला घाट पहुंचेगी और 3:00 बजे दिन तक अपने स्थान पर लौटेगी। 27 जून 2026 शुक्रवार को शिया समुदाय द्वारा जुलूस निकाला जाएगा और सहजांगी कर्बला तक कोतवाली- इमामबाड़ा- ततारपुर होते हुए पहुंचेगी। रास्ते में साफ सफाई, पेयजल रोशनी, खास जगह पर एंबुलेंस की व्यवस्था करवाने तथा बिजली के लटकते तारों को ठीक करवाने का सुझाव दिया गया। साथ ही कोतवाली चौक, सहजांगी, सराय, किला घाट सहित भीड़भाड़ वाले स्थान पर सीसीटीवी या वीडियोग्राफर की व्यवस्था करवाने का अनुरोध किया गया ।
बताया गया की परबत्ति काली स्थान मार्ग अति संवेदनशील है। हसन चक, मुर्गीया चक, नरगा और साहिबगंज का अखाड़ा इसी मार्ग से होकर आती है। जिला शांति समिति को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि आप लोगों की बातों से लग रहा है कि यहां सिविल सोसाइटी बहुत सक्रिय है और मुझे विश्वास है कि हम सब मिलकर पर्व को शांतिपूर्ण संपन्न कराएंगे। उन्होंने कहा की ताजिया की ऊंचाई पर ध्यान रखें। आप सभी पुराने लोग हैं आपने कहा कि त्योहार पुलिस विहीन होना चाहिए, लेकिन युवा वर्ग सामाजिक सौहार्द की भावना को लांघ जाते हैं और माहौल खराब हो जाता है। अतएव पुलिस और दंडाधिकारी की व्यवस्था रखी जाती है। उन्होंने कहा कि सभी अखाड़ा में खलीफा मौजूद रहें ।10 से 12 बुजुर्ग रहें और उनका नाम और आधार कार्ड संबंधित थाना रखें। ताकि मौके पर उनसे संपर्क किया जा सके। उन्होंने सिविल सर्जन को एंबुलेंस सक्रिय अवस्था में ऐसी जगह रखने के निर्देश दिए ताकि जरूरत पड़ने पर उसका मूवमेंट हो सके ना कि वह भीड़ में फंस जाए। उन्होंने सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी, अनुमंडल दंडाधिकारी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी को क्षेत्र में भ्रमनशील रहकर शांतिपूर्ण तरीके से मोहर्रम पर्व संपन्न करने के निर्देश दिए।
बिजली विभाग के कार्यपालक अभियंता को लटकते हुए तारों को ठीक करवा लेने के निर्देश दिए। पहलाम स्थल के पास के तालाब या जुलूस मार्ग के बड़े नालों की बेरीकैंडिंग कर लेने के निर्देश दिए, ताकि कोई दुर्घटना ना हो सके।
जिला शांति समिति को संबोधित करते हुए वरीय पुलिस अधीक्षक ने कहा कि आपका सुझाव संबंधित विभाग द्वारा लिख लिया गया है। और सभी लोग सक्रिय हैं। ताजिया कमेटी के लोग यह सुनिश्चित करवाएंगे की अखाड़ा में कोई घातक हथियार लेकर ना चले। अखाड़े के साथ बुजुर्ग लोग चलते हैं तो अखाड़ा नियंत्रित रहती है। डीजे बजाने पर पूर्ण प्रतिबंध है। ताजिया इतनी ऊंची न बनाई जाए की बिजली के तार में वह उलझे। एक से दूसरे अखाड़े के बीच की दूरी बनाए रखेंगे। पहलम के समय भी गैप बनाए रखी जाए। उन्होंने कहा कि कोई भी त्यौहार खुशी के माहौल में मनाया जाए। लेकिन यदि कोई माहौल खराब करेगा तो कानून अपना काम करेगा।
बैठक में अपर समाहर्ता श्री दिनेश राम, संयुक्त निदेशक नागेंद्र कुमार गुप्ता, सिविल सर्जन सहित सभी संबंधित पदाधिकारी उपस्थित रहें।
Dr Nawal Kishor
District Administration Patna
DM Darbhanga
District Administration, Madhubani
Madhepura District Administration
JEEVIKA Bihar
Bhagalpur Police
DM & Collector, Banka
2 views | Bhagalpur, Bihar | Jun 24, 2026