झांसी: ग्राम भोजला फार्म तिराहे नहर पुलिया पर 25 हजार के 2 ईनामी बदमाशों और पुलिस के बीच हुई मुठभेड़, दोनों के पैर में लगी गोली
Jhansi, Jhansi | Sep 30, 2025 सीपरीथाना क्षेत्र के ग्राम भोजला भरारी फार्म तिराहा नहर पुलिया के पास पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई, जिसमें दो बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गए, जिनके नाम राहुल यादव और नरेंद्र यादव है। दोनों बदमाशों पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित था। मुखबिर की सूचना पर जैसे ही पुलिस मौके पर पहुंची तो दोनों ने पुलिस टीम पर फायर किया बचाव में पुलिस ने फायर किया