हरिद्वार: राजा गार्डन काॅलोनी में स्कूटी चोरी करते शख्स का CCTV हुआ वायरल, कनखल थाने में दर्ज हुआ मुकदमा
राजा गार्डन कालोनी में घर के बाहर खड़ी स्कूटी को चोरी करते एक शख्स CCTV में कैद हुआ है। घटना शनिवार सुबह की है। CCTV वायरल होने पर हरकत में आई।पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। यहां घर के बाहर खड़ी स्कूटी को बेपरवाह चोर चोरी कर के ले गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने CCTV कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। आसपास के संदिग्धों से भी पूछताछ की जा रही है।