चकरनगर: ऋचा यादव ने एक दिन के लिए संभाला प्रधानाचार्य का कार्यभार
तहसील क्षेत्र के कस्बा चकरनगर में संचालित जवाहर इण्टर कॉलेज में मंगलवार को कक्षा 12 की छात्रा ऋचा यादव को एक दिवसीय प्रधानाचार्य का कार्यभार सौंपा गया। एक दिन के प्रधानाचार्य के कार्यभार संभालने पर विद्यालय के शिक्षकों, कर्मचारियों छात्र, छात्राओं ने करतल ध्वनि से उनका स्वागत किया।इस मौकै पर प्रधानाचार्य डॉ.सर्वेश कुमार चतुर्वेदी ने पुष्पगुच्छ से सम्मान किया