करनैलगंज: चोरी के मामले में कौड़िया पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार
पुलिस ने चोरी के एक मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। घिर्राऊलाल के भैरमपुर स्थित निर्माणाधीन मकान से सामान चोरी होने पर गुरुवार को थाना में मुकदमा दर्ज किया गया था। शुक्रवार को 4 बजे थानाध्यक्ष ने बताया कि SI अमरजीत सोनकर के नेतृत्व में पुलिस टीम ने दो आरोपियों भीमसेन व सुनील कुमार को गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाई की गई है।