करनैलगंज: बनवा पोटहनपुरवा-नायकपुरवा मार्ग निर्माण न होने से ग्रामीण परेशान #jansamasya
बनवा पोटहनपुरवा गांव स्थित शेर बहादर के घर से होकर नायकप्रवा तक जाने वाले मार्ग का निर्माण न होने के चलते इस मार्ग से होकर गुजरने वाले सैकड़ों लोगों को परेशानी का सामना करना पडता है। बुधवार को 4 बजे ग्रामीणों ने बताया कि इस मार्ग न बनने से बहुत समस्या होती है बरसात के समय में यह स्थिति और गंभीर हो जाती है। तबीयत खराब होने पर एंबुलेंस भी नही आ पाती है।