करनैलगंज: कटरा दुबहा मार्ग पर अहिरन पुरवा के पास तेज रफ्तार बाइक पेड़ से टकराई, हादसे में एक बाइक सवार की मौत, दो अन्य घायल
कटरा दुबहा मार्ग पर अहिरन पुरवा के पास बृहस्पतिवार शाम 5 बजे तेज रफ्तार अनियंत्रित बाइक पेड़ से टकरा जाने से एक बाइक सवार की मौके पर मौत हो गई और दो अन्य बाइक सवार गंभीर रूप सेघायल हो गया, घायलो का बेहतर इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है, तीनों बाइक सवार कटरा बाजार से मोटरसाइकिल की सर्विस करवा कर कटरा बाजार वापस लौट रहे थे तभी हादसा हुआ।