करनैलगंज: घाघरा पुल की मरम्मत के कारण लखनऊ का बदला रूट, तीन दिनों तक लागू रहेगा रूट डायवर्जन
घाघरा पुल मे आई दरार की मरम्मत से गोंडा लखनऊ मार्ग पर यातायात बाधित हो गया है। 17 से 20 जून 2025 तक रूट डायवर्जन की व्यवस्था को लागू किया गया है। पुलिस ने करनैलगंज के हुजूरपुर बहराइच मोड़ के पास बैरिकेडिंग लगाकर सभी छोटे-बड़े वाहनों को पुल की ओर जाने से रोक दिया है। मंगलवार 5 बजे SHO करनैलगंज ने बताया लखनऊ जाने वाले वाहनों को बहराइच मार्ग से भेजा जा रहा है।