करनैलगंज: करनैलगंज में दूध फैक्ट्री में कर्मचारियों से मारपीट का सीसीटीवी फुटेज वायरल, 3 नामजद समेत 28 पर दर्ज हुआ केस
करनैलगंज मे श्वेतधारा मिल्क प्रोडक्शन कंपनी लिमिटेड की फैक्ट्री में भुगतान को लेकर हुए विवाद मे कर्मचारियों से मारपीट की गई। शनिवार रात करीब 9:40 बजे 28 लोग आये और कर्मचारियों से मारपीट किया।जिसका CCTV फुटेज मंगलवार शाम 6 बजे सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। इंस्पेक्टर ने बताया कि CCTV फुटेज के आधार पर 28 लोगो के खिलाफ केस दर्ज कर जांच की जा रही है।