चित्रकूट बोड़ी पोखरी से सरैया मार्ग में भारी वाहनों के संचालन से ग्रामीण परेशान
ग्रामीणों ने डीएम को ज्ञापन सौंप रूट डायवर्जन किए जाने की उठाई मांग
मामला चित्रकूट जनपद के रैपुरा थाना क्षेत्र अंतर्गत वोडी पोखरी से सरैया मार्ग का है जहां भारी वाहनों के संचालन से अगरहुंड़ा सहित क्षेत्र के ग्रामीण परेशान है । उक्त समस्या को लेकर ग्रामीण उदयवीर सिंह के नेतृत्व में ग्रामीणों ने आज शनिवार की सुबह 11:00 बजे कलेक्ट्रेट पहुंचकर जिला अधिकारी को ज्ञापन सौंपा है और भारी वाहनों का रूट डायवर्जेंट किए जाने की मांग की है
ग्रामीण उदयवीर सिंह ने बताया की बोडी पोखरी से सरैया मार्ग में लगातार भारी वाहनों के संचालन से मार्ग पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है और लगातार भारी वाहनों के चलते स्थानीय लोग परेशान है। लगातार भारी वाहनों के संचालन से रोड में जाम लग जाता है जिससे लोगों को रोजमर्रा के कार्यों के लिए आवागमन करने में परेशानी होती है
उन्होंने बताया कि न तो समय पर बच्चे स्कूल पाते और तो और कई बार एंबुलेंस भी फंस चुकी है जिसमें मरीज की जान पर बन आती है जिससे उन्होंने मांग किया है कि भारी वाहनों का रूट डायवर्जन करते हुए भारी वाहनों को पुलिस लाइन होते हुए खोह के पास से निकाला जाए
Manikpur, Chitrakoot | Aug 22, 2026