बक्सर: बक्सर स्थित नगर भवन में जिले के प्रभारी मंत्री ने सर्वेक्षण कर्मियों को दिया नियुक्ति पत्र
Buxar, Buxar | Jul 3, 2024 बक्सर स्थित नगर भवन में जिले के प्रभारी मंत्री सह बिहार के नगर विकास एवं आवास विभाग, विधि विभाग मंत्री नीतीन नवीन ने नवनियुक्त विशेष सर्वेक्षण कर्मियों को नियुक्ति पत्र वितरण किया। बक्सर जिलांतर्गत 204 विशेष सर्वेक्षण अमीन, 18 विशेष सर्वेक्षण लिपिक, 15 विशेष सर्वेक्षण कानूनगो एवं 07 विशेष सर्वेक्षण सहायक बंदोबस्त पदाधिकारी को नियुक्ति पत्र वितरण किया गया।