बक्सर: 25 लाख रुपए की सत्रह सौ लिटर शराब पर बाजार समिति परिसर में चला प्रशासन का बुलडोजर.
Buxar, Buxar | Jul 2, 2024 नगर के बाजार समिति परिसर में मद्य निषेध अधिनियम के तहत जब्त की गई शराब का विनष्टीकरण मंगलवार को किया गया. विनष्टीकरण कार्य सदर प्रखंड के सीओ प्रशांत शांडिल्य एवं उत्पाद अधीक्षक दिलीप पाठक की मौजूदगी में मंगलवार को की गई है. विभिन्न कांडों में जब्त करीब 25 लाख रूपये के सत्रह सौ लीटर लीटर शराब की बोतलों पर बुल्डोजर चलाया गया.