बक्सर: भाजपा कार्यकर्ताओं ने मुनीम चौक पर फूंका राहुल गांधी का पुतला.
Buxar, Buxar | Jul 3, 2024 बक्सर लोकसभा में प्रतिपक्ष के नेता राहुल गांधी के द्वारा सदन में हिंदुओं पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने पर भाजपा ने विरोध जताया है. भाजपा ओबीसी के जिला अध्यक्ष विवेक चौधरी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने नगर के मुनीम चौक पर कांग्रेस नेता व लोकसभा में प्रतिपक्ष के नेता राहुल गांधी का पुतला दहन किया. इसके पूर्व भाजपा कार्यकर्ताओं ने नगर में भ्रमण किया.