बक्सर: बक्सर एवं चौसा स्टेशन के बीच ट्रेन से कटकर एक व्यक्ति की मौत, पहचान में जुटी जीआरपी.
Buxar, Buxar | Jul 3, 2024 दानापुर पंडित दीनदयाल रेलखंड के बक्सर एवं चौसा स्टेशन के बीच ट्रेन से कट कर एक व्यक्ति की मौत हो गई. घटना की सूचना मिलते ही जीआरपी थाने की पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुड़ गई. साथ ही शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बक्सर सदर अस्पताल भेज दिया. वही मृतक की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है. इसकी जानकारी जीआरपी थाना अध्यक्ष ने दी.