एक बार फिर मिला रक्त श्री सम्मान | SA News Chhattisgarh
मध्यप्रदेश (बैतूल) | 07-09-2026: आज के घोर स्वार्थी युग में जहां इंसान केवल अपने और अपने परिवार के लिए ही जीता है, वहीं मध्य प्रदेश के बैतूल स्थित सतलोक आश्रम (उड़दन) में इंसानियत, त्याग और निस्वार्थ सेवा की एक अलौकिक महाक्रांति जन्म ले रही है। जगतगुरु तत्वदर्शी संत रामपाल जी महाराज के 76वें अवतरण दिवस (6 से 8 सितंबर) के ऐतिहासिक अवसर पर आयोजित विशाल महासमागम का आज दूसरा दिन एक ऐसे अभूतपूर्व महायज्ञ का गवाह बना, जिसकी मिसाल आधुनिक विश्व में मिलना अत्यंत दुर्लभ है। इस पावन धरा पर आज मानवता की रक्षा के लिए 232 यूनिट रक्तदान का वह ऐतिहासिक कदम उठाया गया, जो अस्पतालों में जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहे सैकड़ों बेसहारा और बीमार लोगों के लिए किसी संजीवनी से कम नहीं है।
महासमागम के इस दूसरे दिन संत रामपाल जी महाराज के पावन सानिध्य और उनकी प्रेरणा से उनके शिष्यों ने रक्तदान शिविर में भारी उत्साह के साथ हिस्सा लिया। एक तरफ जहां देश भर के अस्पतालों और ब्लड बैंकों में रक्त की एक-एक बूंद के लिए मरीज तड़पते हैं, वहीं सतलोक आश्रम में निस्वार्थ सेवा का एक अलग ही नजारा था। रक्तदान के इस भव्य आयोजन को देखकर वहां उपस्थित मेडिकल स्टाफ और रक्त संग्रह करने आई टीम के सदस्यों ने स्पष्ट शब्दों में संत जी के अनुयायियों की सराहना करते हुए कहा, "हमारे लिए तो आपके संस्था से ही ब्लड आपूर्ति होती है।" उनका यह मार्मिक कथन इस बात का प्रत्यक्ष प्रमाण है कि संत जी के अनुयायी केवल विशेष अवसरों पर ही नहीं, बल्कि आपातकाल में भी सदैव मानवता की सबसे मजबूत ढाल बनकर खड़े रहते हैं।
बैतूल के सतलोक आश्रम में उमड़ा यह अथाह जनसैलाब इस बात का प्रतीक है कि समाज अब अज्ञानता की गहरी नींद से जाग रहा है। संत रामपाल जी महाराज का ज्ञान इंसान के भीतर से स्वार्थ को जड़ से समाप्त कर देता है और उसे सच्चे अर्थों में परोपकारी बनाता है। 6 से 8 सितंबर तक चलने वाले इस त्रिदिवसीय समागम में 232 यूनिट रक्तदान के अलावा नशा मुक्ति, पाखंड खंडन, बिना दान-दहेज के ऐतिहासिक विवाह (रमैनी), निःशुल्क नाम दीक्षा और विशाल भंडारे जैसी परमार्थ की गतिविधियां अनवरत जारी हैं। यह 76वां अवतरण दिवस समूची मानव जाति के लिए एक ऐतिहासिक और जीवनदायिनी घटना बन चुका है, जो दुनिया को सिखाता है कि इंसानियत की सेवा से बड़ा इस धरती पर कोई दूसरा धर्म नहीं है।
#SantRampalJiMaharaj #BloodDonation #BetulAshram #AvataranDiwas #HumanityFirst SocialRevolution SaintRampalJi Raktdaan SANewsChhattisgarh