श्योपुर। कलेक्टर अर्पित वर्मा के निर्देश पर कलेक्टेªट सभाकक्ष में मंगलवार को सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक सीईओ जिपं सौम्या आनंद द्वारा जनसुनवाई में प्राप्त आवेदनों का निराकरण किया गया। इस दौरान सामाजिक सुरक्षा पेंशन, आवास योजना, पोषण आहार, खाद्यान पात्रता पर्ची से संबंधित आवेदनों का मौके पर ही निराकरण कर आवेदको को लाभ के संबंध में जानकारी प्रदान की गई।