1.34 लाख बच्चों को पोलियो की दवा पिलाने का लक्ष्य
पल्स पोलियो अभियान के प्रति जागरूकता हेतु रैली का आयोजन
------
#श्योपुर-/ राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान के तहत श्योपुर जिले में शून्य से 5 वर्ष तक के बच्चों को 28 जून को दवा पिलाई जायेगी। पल्स पोलियो अभियान तीन दिन तक चलेगा, जिसमें पहले दिन 28 जून को पोलियो बूथ पर बच्चों को दवा पिलाई जायेगी तथा 29 एवं 30 जून को घर-घर जाकर छूट गये बच्चों को दवा पिलाने का कार्य करते हुए शत प्रतिशत कव्हरेज किया जायेगा।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ दिलीप सिकरवार ने बताया कि पल्स पोलियो अभियान के तहत 1 लाख 34 हजार 515 बच्चों को दवा पिलाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। अभियान के प्रति जागुरुकता लाने हेतु जिला एवं ब्लाॅक स्तर पर आशा कार्यकर्ता एवं आंगनवाडी कार्यकर्ता द्वारा बडौदा, सोईकला आदि में रैली का आयोजन कर 0 से 5 साल तक बच्चों को 28 जून को आंगनवाडी केंद्र पर पोलियो की दवा पिलाने के लिए अभिभावकों को जागरूक किया गया है।
रैली में बडौदा बीएमओ डॉ राघवेन्द्र भदौरिया, बीपीम श्री सचिन, बीईई श्री श्याम आदि उपस्थित रहें। सीएमएचओ डॉ दिलीप सिंह सिकरवार ने नागरिकों से अपील की है कि 28 जून को वे अपने 0 से 5 वर्ष तक के सभी बच्चों को अपने निकटतम पोलियो बूथ पर ले जाकर अनिवार्य रूप से पोलियो की दवा पिलाएं।
-
CM Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh
Directorate of Health Services, Madhya Pradesh
#JansamparkMP
#sheopur
5 views | Sheopur, Madhya Pradesh | Jun 25, 2026