रोजगार मेले में हुए 97 पंजीयन, 82 युवाओं का प्रारंभिक चयन
-----
#श्योपुर-/ कलेक्टर सुश्री शीला दाहिमा के मार्गदर्शन में सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम विभाग, कौशल विकास एवं रोजगार विभाग व ग्रामीण विकास विभाग द्वारा शिक्षित बेरोजगार युवक एवं युवतियों को रोजगार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से शासकीय माध्यमिक विद्यालय चंबल कॉलोनी श्योपुर में युवा संगम रोजगार मेले का आयोजन किया गया। जिसमें कंपनियों द्वारा 82 युवाओं का प्रारंभिक चयन कर नौकरी के लिए ऑफर दिये गये।
जिला रोजगार कार्यालय के तत्वाधान में शासकीय माध्यमिक विद्यालय चंबल कॉलोनी श्योपुर में आयोजित रोजगार मेले में प्राचार्य आईटीआई श्री निखिल कुजूर, रोजगार अधिकारी श्री आशीष कुमार जैन,एनआरएलएम से श्री प्रमोद कुमार राय, सहयक मत्स्य अधिकारी श्रीमती वंदना गोयल, श्री नीरज चिडार, लीड बैंक आफिसर आदि उपस्थित रहे।
मंजुलकिरु इंडस्ट्री गुजरात, ऑर्गेनिक डायमंड प्राइवेट लिमिटेड सागर, रवइंिपतण्बवउ एचडीएफसी बैंक गुजरात, अभय एंटरप्राइजेज आगरा, भारतीय जीवन बीमा निगम श्योपुर, गुरु कृपा कंसलटेंसी, एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस, भारतीय जीवन बीमा निगम श्योपुर, जन शिक्षण संस्थान श्योपुर द्वारा हेल्पर, टेक्नीशियन, कंप्यूटर ऑपरेटर, मशीन ऑपरेटर, कॉलर डाटा एंट्री एवं बीमा अभिकर्ता, डिप्टी मैनेजर के पद पर कंपनियों द्वारा 82 युवाओं का प्रारंभिक चयन किया गया। रोजगार मेले में 97 युवाओं द्वारा पंजीयन कराया गया था।
-
CM Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh
#JansamparkMP
#sheopur
5 views | Sheopur, Madhya Pradesh | Jun 25, 2026